Thumbnail for Idea in Every Corner Part 2 by Yash Pratap Singh

Idea in Every Corner Part 2

Yash Pratap Singh

35s154 words~1 min read
Auto-Generated

[0:00]हम सब कोल्डड्रिंक पीने के बाद बोतल फेंकते नहीं उसमें पानी भर के उसका यूज़ तब तक करते हैं जब तक वो बोतल खुद ना रिटायर हो जाए। लेकिन फिर भी बहुत सारी बोतल वेस्ट हो जाती हैं। इस इंडियन जुगाड़ पे किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा था, लेकिन तमिलनाडु में एक कंपनी है जो ये चीज़ नोटिस करती है कि इंडिया में एक दिन के अंदर 26,000 टन से भी ज़्यादा प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा हो जाता है। और सब को डंपिंग यार्ड में फेंक दिया जाता है। वहीं पे कंपनी इंडियंस वाला दिमाग लगाती है और जितने भी प्लास्टिक वेस्ट हैं ना, उनको आधे दाम पे खरीद के अपने प्लांट में ला के बढ़िया क्रश करते हैं, उसको पिघलाते हैं। फिर पतले-पतले पॉलिस्टर के धागे तैयार करते हैं और फिर उन्हीं धागों से बढ़िया-बढ़िया कपड़े तैयार कर देते हैं। आइडियाज की कमी नहीं है, कमी है तो सिर्फ दिमाग लगाने की।

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript