Thumbnail for Vicky Kaushal's ROARING Chhaava Monologue | Netflix India by Netflix India

Vicky Kaushal's ROARING Chhaava Monologue | Netflix India

Netflix India

2m 12s289 words~2 min read
Auto-Generated

[0:00]यदि कोई अपनी दहशत दिखाने के लिए किसी भी हद तक गिर जाने को तैयार हो, तो उसके भय में आ जाना स्वाभाविक है। अपनी रक्षा के लिए यदि आपको शत्रु की हर आज्ञा का पालन करना पड़े, इस दुविधा को हम स्वीकार करते हैं। लेकिन एक बात हमारी समझ के बाहर है। ये मराठे अपनी रक्षा के बारे में कब से सोचने लगे? हाँ? मराठों ने जब भी अपनी जान दी है, स्वराज की रक्षा करने के लिए दी है, छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए दी है। अरे जो मस्तक सिर्फ और सिर्फ अपनी मातृभूमि को नमन करता है वो शत्रु के सामने कब से झुकने लगा?

[0:46]जिन महावीरों का खून हमारी नसों में बह रहा है उसे बहाने की ताकत औरंग में है ही नहीं। जो तख्त के लिए अपने बाप, भाई, बेटे की जान ले ले वो हमारा ईमान खरीदेगा? हम मराठा है, मराठा! ये स्वराज का ये सिंहासन लाखों मराठों के त्याग और बलिदान से बना है। स्वराज किसी एक इंसान की इच्छा नहीं बल्कि हर एक इंसान को सुरक्षित रखने के लिए ईश्वर की इच्छा है। ये हिंदवी स्वराज वहवे ये श्रींची इच्छा।

[1:19]अब समय आ गया है। हिंद प्रांत के हर इंसान को इस शैतान से मुक्ति दिलाने का अब वार होगा।

[1:28]हमारा दिया हुआ हर घाव हमारे एक एक शहीद मावले की तरफ से होगा, सर लष्कर हमबीर राव मोहिते की तरफ से होगा। सभी ब्रांच प्रमुख को आदेश है। कल सूर्यास्त तक स्वराज का हर एक मावला यहां संगमेश्वर में होगा। रात के अंधेरे में मराठों की सेना अम्बे घाट से आग की तरह औरंग की ओर बढ़ेगी। औरंग और उसकी खोखली सल्तनत को जला के राख कर देंगे। जय भवानी! जय भवानी! जय भवानी! हर हर महादेव! हर हर महादेव!

Need another transcript?

Paste any YouTube URL to get a clean transcript in seconds.

Get a Transcript